जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा एवं विशाल भण्डारे की तैयारी की गई समीक्षा

सीतापुर
शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में त्यागी बाबा के संरक्षण में आयोजित होने वाली भव्य कावड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में लहरपुर स्थित खेमकरन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुगम रूप से संपन्न हो सके। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं विश्राम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं।इस दौरान उपजिलाधिकारी लहरपुर धामनी एम0 दास सहित आयोजक मंडल के सदस्य, गणमान्य नागरिक क्षेत्राधिकारी लहरपुर, प्रभारी निरीक्षक लहरपुर व शासन एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Loading

Related posts