वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक कंप्यूटर युग के जनक थे उन्होंने देश को तकनीकी विकास को नई दिशा दी। साथ ही वे ग़रीबों, दलितों और महिलाओं के हितैषी नेता थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करके गोष्ठी का भी आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष नयन कुमार कुशवाहा और संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री नयन कुमार कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, विनोद जैकब, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना जाफरी, इंजिनियर विजय कुमार कुशवाहा, सुधीर कुमारआदि लोग शामिल रहें।
![]()
