विधायक दीपक पटेल ने दूध, दही, शहद, गंगाजल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर आरती उतारी। उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
विधायक ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की साधना का सर्वोत्तम समय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अरुण कुमार मिश्रा पिंटू नेता, प्रधान आदित्य सिंह तरुण मिश्रा शुभम पंडित भूपेन्द्र पांडेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
![]()
