उत्तर मध्य रेलवे प्रधान कार्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह  

महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रेल कर्मियों एवं संविदासफाई कर्मियों सहित 31 को किया सम्मानित
दिनांक 15 अगस्‍त 2026 को सूबेदारगंज स्थित उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रधान कार्यालय प्रयागराज मेंराष्‍ट्र का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्‍भमहाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह द्वारा ध्‍वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक महोदयने रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्‍काउट एवं गाइड तथा सेंट जॉन एम्‍बूलेन्‍स ब्रिगेड की परेड का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक महोदय ने उल्‍लेखनीय कार्यकरने वाले 25 रेल कर्मियों एवं 06 संविदा सफाई कर्मियोंसहित 31 को पुरस्‍कृत भी  किया। पुरस्कृत कर्मचारियों में श्री अरुण चंद्र पाण्डेय, वाणिज्य निरीक्षक,प्रयागराज मण्डल, श्री जुगेश्वर कुमार, लोको पायलट, प्रयागराज मण्डल, श्री सुरेश तकनीशियन-।, प्रयागराज मण्डल, श्री विनोद कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन/कै.वै.,प्रयागराज मण्डल, श्री मुकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ, प्रयागराज मण्डल, श्री पूरनमल मीना, स्टेशन अधीक्षक, प्रयागराज मण्डल, श्री हरजीत सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रयागराज मण्डल, श्री फिरदौस खान, मुख्य लोको निरीक्षक, झाँसी मण्डल, श्री दीपक शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/कोचिंग, झाँसी मण्डल, श्री तरुण द्विवेदी, वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ, झाँसी मण्डल, श्री सत्यम मिश्रा, अवर अभियंता (क.वि.), झाँसी मण्डल, श्री सुरेन्द्र कुमार मोदी, स्टेशन अधीक्षक झाँसी मण्डल,  शेख दिलदार मंसूरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, झाँसी मण्डल ,श्री शंकर कुमार शाह , वरिष्ठ खंड अभियंता,आगरा मण्डल,  शेखर जादौन, ट्रैकमेन –IV, आगरा मण्डल, श्री मुरारीलाल, वरिष्ठ तकनीशियन, आगरा मण्डल, गुलशन, उप निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, आगरा मण्डल, श्री कपिल वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक, आगरा मण्डल, श्री राज कुमार साहू, वरिष्ठ खंड अभियंता, सीएमएलआर कारख़ाना झाँसी, श्री योगेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, रेल कोच नवीनीकरण कारखाना, झाँसी, श्री गोपाल, वरिष्ठ खंड अभियंता, वैगन मरम्मत कारखाना/झाँसी, श्री शिवानंद विश्वकर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता, रेल स्प्रिंग कारख़ाना सिथौली, डॉ. रोहित कुमार, सहायक मण्डल चिकित्सा अधिकारी, मुख्यालय, श्री अभिनय कुमार, वरिष्ठ खंड अभियंता (ड्राइंग), मुख्यालय श्री अमित पाण्डेय, मुख्य प्रोटोकाल निरीक्षक, सामान्य प्रशासन, मुख्यालय एवं संविदा सफाई कर्मी श्रीमती अनिता, हाउस कीपिंग सहायक, प्रयागराज मंडल, श्री एहतशाम हुसैन, हाउस कीपिंग सहायक, प्रयागराज मंडल, श्री अभिषेक लोहत, संविदा सफाई मित्र, झाँसी मण्डल, श्री नरेश, संविदा सफाई मित्र, झाँसी मण्डल, श्री रामकरन, हाउस कीपिंग स्टाफ, आगरा मण्डल, श्री राहुल, हाउस कीपिंग स्टाफ, आगरा मण्डल को सम्मानित किया गया।             इस अवसर पर केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान को व्यापक बनाने केउद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान कार्यालय, प्रयागराज में “हर घर तिरंगा – वन्देमातरम” विषय पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में लगेसेल्फी बूथ में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह  एवं अध्यक्षा उत्तरमध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती हिमा चौहान सिंह सहित अपर महाप्रबंधक, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन ने सेल्फी लेकर हर घर तिरंगाअभियान में हिस्सा लिया।।इस दौरान महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह  एवं अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवेमहिला कल्याण संगठन श्रीमती हिमा चौहान सिंह ने प्रधान विभागाध्यक्षों एवं महिलाकल्याण संगठन की पदाधिकारियों ने तिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े । इसअवसर पर हुए रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम में,टेंडरफीट के बच्चों  द्वारा- गूंज उठा हिंदुस्तान पर समूहनृत्य, सुश्री अपराजिता पटेल एवं सुश्री मिताली वर्मा द्वारा कथक नृत्यएवं राधा कृष्ण मयूर रासलीला नृत्य और उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइडसूबेदारगंज यूनिट के सदस्यों श्रीमती लिपिका गोस्वामी एवं श्रीमती ज्योति कुमारीके निर्देशन में सुश्री सोनाली द्वारा तैयार महाराज शिवाजी द्वारा स्वाधीनतासंग्राम नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह कामनमोह लिया।  इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने 12 दिव्यांग रेलकर्मियों कोस्कूटी वित्तरण किया। स्वतंत्रता दिवस संदेश में महाप्रबंधक महोदय ने उत्‍तर मध्‍य रेलवे के सभीकर्मचारियों, जवानों, पर्यवेक्षकों, अधिकारियेां एवं उनके परिजनों को गौरवशाली राष्‍ट्रके 80 वें स्‍वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई औरशुभकामनाएं दी और उदबोधन दिया|  महाप्रबंधक महोदय का उदबोधन निम्नवत है:- “अपने गौरवशाली राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस केइस पावन अवसर पर मैं समस्त रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देताहूँ। इस अवसर पर हम  स्वाधीनता संग्राम केउन महान सेनानियों, शहीदों एवं महापुरुषों को कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पितकरते हैं, जिनके अनुपम त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप देश को सदियों की गुलामी सेआजादी मिली और एक स्वतंत्र एवं संप्रभु भारत की आधारशिला रखी गई ।आज का यहमहत्वपूर्ण दिन वह सुअवसर भी है, जब हम अपने पिछले कार्यनिष्पादन का मूल्यांकनकरते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता के उच्च सोपान  तक पहुँचने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।हमारा योगदान हमारे वित्तीय कार्यनिष्पादन मेंपरिलक्षित होता है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई, 2026 के अंत तक पिछले वर्ष कीइसी अवधि की तुलना में सकल मूल अर्जन में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसकेअंतर्गत मूल यात्री अर्जन में 15 प्रतिशत से अधिक तथा मालभाड़ा अर्जन में 10.5प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। टिकट जाँच से होने वाले अर्जन में भी 23.5 प्रतिशतकी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हमने स्क्रैप की बिक्री से 179 करोड़ रुपए का रिकॉर्डअर्जन किया है, जो रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित आनुपातिक लक्ष्य से 121 प्रतिशतअधिक है।ग्राहक संतुष्टि हमारे संपूर्ण कार्यों का मुख्य ध्येयहै। वर्तमान वित्त वर्ष में अत्यधिक भीड़ वाली अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधाके लिए उत्तर मध्य रेलवे में 4656 ट्रिप ट्रेन ऑन डिमांड गाड़ियाँ चलाई गईं और 64ट्रिप के लिए विभिन्न गाड़ियों में अस्थाई तौर पर 12 अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए।जनता की माँग को ध्यान में रखते हुए 18 नई ट्रेनों की शुरुआत  की गईं, जिनमें उत्तर मध्य रेलवे की अपनी 04गाड़ियाँ शामिल हैं, साथ ही 06 गाड़ियों  का विस्तार भी किया गया।स्टेशनों पर यात्रियों का आसानी से आवागमन हो सके,इसके लिए अब तक 93 लिफ्ट और 60 एस्कलेटर लगाए जा चुके हैं तथा उत्तर मध्य रेलवे केविभिन्न स्टेशनों पर 43 लिफ्ट और 04 एस्कलेटर और लगाए जा रहे हैं। 07 स्टेशनों पर08 प्लेटफार्मों की ऊँचाई बढ़ाई गई है तथा 06 स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लंबाई मेंवृद्धि की गई है। यात्रा के दौरान गाड़ियों में पानी की आवश्यकता को  पूरा करने के लिए 07 महत्वपूर्ण स्टेशनों परक्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया गया है और खजुराहो में इसका ट्रायल किया जा रहा है तथाबाँदा एवं ग्वालियर स्टेशनों पर भी इसे लगाया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के 196कोचों में आईओटी आधारित वाटर लेवल इंडिकेटर लगाए गए हैं तथा जोन के रेकों के 1275और कोचों में भी इन्हें लगाया जाएगा। “संरक्षा सदा सर्वोपरि” का मोटो हमारे दैनिक कार्योंका मूल मंत्र है और इसके प्रति हम हमेशा से ही संजीदा रहे हैं। अपने जोन के मुख्य रेलमार्गोंपर कवच प्रणाली लागू करने वाली रेलों में उत्तर मध्य रेलवे को अग्रणी रेलवे कादर्जा हासिल है। अब तक 716 किलोमीटर रूट पर कवच प्रणाली लगाई जा चुकी है। हमने 303रेल इंजनों में भी कवच  उपकरण लगाए हैं।  उल्लेखनीय है कि हमारे जोन के 90 प्रतिशत सेअधिक कर्मचारियों को रेल इंजनों में कवच के प्रचालन हेतु प्रशिक्षित किया जा चुकाहै।उत्तर मध्य रेलवे के 741 वातानुकूलित कोचों तथा 74पावर कारों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षाके लिए चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 25 और स्टेशनों एवं लोकेशनों  पर फायर अलार्म सिस्टम लगाए गए है। इस वर्ष 29स्टेशनों पर स्टेशन पैनलों का सेफ्टी इंटीग्रिटी परीक्षण किया गया है। गर्मी एवंमानसून के मौसम में एहतियाती उपायों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोन में 10संरक्षा अभियान चलाए गए। कर्मचारी निरंतर सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाएं, इस हेतु उन्हेंप्रेरित करने के उद्देश्य से हमने गाड़ी परिचालन में अनुकरणीय सतर्कता बरतने औरसंरक्षा में अहम योगदान देने वाले 49 उत्कृष्ट कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार सेसम्मानित किया  है। स्टेशनों पर यात्रियोंके आवागमन के दौरान उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 07 नएफुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। वर्तमान वर्ष के दौरान 51 पुलों की मरम्मत, पुनर्निर्माणऔर उनका सुदृढ़ीकरण किया गया है।समपार फाटकों पर संरक्षा सुनिश्चित करना हमेशा से हीभारतीय रेल की प्राथमिकता रही है। इस दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखते हुएवर्तमान वित्त वर्ष के दौरान हमने कर्मचारी की तैनाती वाले 07 समपार फाटकों कोसमाप्त कर दिया है तथा 03 आरयूबी/एलएचएस का निर्माण किया है। गाड़ी परिचालन मेंबेहतर संरक्षा के लिए इस वर्ष अब तक 07 समपार फाटकों की इंटरलाकिंग की गई है। इसकेअलावा संरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करने के लिए मीडिया माध्यमों काउपयोग करते हुए कई जागरूकता अभियान चलाए गए, जिनमें सड़क उपयोगकर्ताओं को विशेषरूप से शामिल किया गया।उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अत्यंत व्यस्त दिल्ली-हावड़ाके 53 प्रतिशत तथा दिल्ली-चेन्नई के 24 प्रतिशत ट्रंक मार्गों पर गाड़ियों का कुशलसंचालन एवं उनका अनुरक्षण किया जाता है।

Loading

Related posts