नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिले की बैठक में हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज: अपना दल एस प्रयागराज गंगापार इकाई की समीक्षा बैठक फूलपुर विधानसभा के अंतर्गत रहिमापुर के मानस गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष भानुप्रताप पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष धनराज पटेल ने किया। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य जवाहरलाल पटेल ने प्रयागराज परिक्षेत्र (मण्डल) के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए कहा हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी की नियुक्ति से संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। तथा सभी जोन अध्यक्षों एवं विधानसभा अध्यक्षों की समीक्षा लेते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें अपने कार्यों में सुधार एवं गतिशीलता लाते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और भी मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए, जिससे संगठन को और भी मजबूत करते हुए पार्टी को प्रदेश की नंबर वन पार्टी बनाया जा सके। कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि राम-लखन पटेल, डॉ जमुना प्रसाद सरोज, सैदाबाद ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह पटेल,श्यामराज पटेल, बाबूलाल पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, आदित्य पासी, सुरेंद्र कुमार, प्रीतम पटेल, अशोक कुमार, असलम सिद्दीकी, प्रवीण तिवारी, शमशाद आलम, किशन सरोज, मण्डल अध्यक्ष मानिकचंद्र पटेल, मो० जैद, राजेश पटेल, सुखदेव पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, परवेज सिद्दीकी,अमर बहादुर विश्वकर्मा, डॉ विनोद सिंह, आशीष पटेल, राजकुमार पटेल, रामसिंह पटेल, बसंत लाल पटेल, लालजी पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच कुसुम पटेल, डॉ जे के पटेल आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

Loading

Related posts