![]()
राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे -राजेन्द्र सिंह पटेल
नवाबगंज: क्षेत्र के मौजा मलाक बलऊ के शिव लाल का पूरा निवासी अपना दल एस जिला मीडिया प्रभारी गंगापार प्रयागराज राजेंद्र सिंह पटेल की पार्टी के प्रति उनकी लगन, मेहनत और कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए प्रयागराज क्षेत्रीय अध्यक्ष मानिकचंद पटेल के प्रस्ताव पर एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष आर पी गौतम की संस्कृति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन पर राजेंद्र सिंह पटेल को जिला मीडिया सचिव से पदोन्नति कर क्षेत्रीय मीडिया सचिव प्रयागराज बनाया गया। और भरही का पूरा निवासी संजीव कुमार को भी क्षेत्र मीडिया सचिव बनाया गया। राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी के द्वारा हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको हम तन, मन, धन से ईमानदारी पूर्वक निभाने का कार्य करेंगे और पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस खबर से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य जवाहरलाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच बाबूलाल पटेल, प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डॉ डीपी पटेल, जिला महासचिव चिकित्सा मंच डॉ दीपक पटेल, विकास दुबे, जीत लाल विश्वकर्मा, राकेश यादव, उमाशिव पटेल, सुनील कुमार, मान सिंह सरोज, धनीराम आदि लोगों ने बधाई दिये।
