CCTV की मेमोरी गायब, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग
परिजनों का आरोप है कि घटना से जुड़े CCTV फुटेज की मेमोरी को थाना रामपुर कलां में तैनात SI दिलीप शुक्ला ने डरा-धमका कर अपने साथ ले लिया। इसी फुटेज से हत्यारों तक पहुंचा जा सकता था।
प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, थानाध्यक्ष का तत्काल ट्रांसफर और नए थानाध्यक्ष से घटना की विवेचना कराने की मांग की है।
CO के समझाने पर भी नहीं माने परिजन
धरनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। CO के आश्वासन से असंतुष्ट होकर परिजन रामपुर कलां से सिधौली पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा ।
![]()
