आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सदर तहसील के मिल एरिया थाना क्षेत्र के ग्राम राही ग्राम सभा तथा गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव में अवैध शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 400 किलो लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे अवैध कारोबारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा।
इस कार्रवाई के तहत आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
![]()
