कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर कॉलोनी एवं समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस सफल आयोजन में कॉलोनी की महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही। विशेष रूप से श्रीमती मांडवी, श्रीमती जया, डॉ. पूजा, श्रीमती अमृता, श्रीमती पूजा, श्रीमती निशा, श्रीमती ममता, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती पूनम, श्रीमती सोनाक्षी, श्रीमती नेहा तिवारी, श्रीमती अंजू, श्रीमती पूर्णिमा, श्रीमती वंदना एवं श्रीमती मालती ने कार्यक्रम की योजना, व्यवस्था एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। RWA ने सभी सहयोगी महिलाओं का सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त किया।
RWA के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं। भविष्य में भी कॉलोनी में इसी प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
![]()
