बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का कानपुर प्रेस क्लब ने किया सम्मान

4500 प्रथम वरीयता मत मिलने पर हुआ अभिनंदन, पत्रकारों को आजीवन निःशुल्क विधिक सहायता देने की घोषणा

कानपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव में 4500 प्रथम वरीयता मत प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाने वाले बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का कानपुर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से कानपुर का गौरव बढ़ा है और अधिवक्ता समाज को नई पहचान मिली है। सम्मान के दौरान अनुराग पांडेय ने इसे अधिवक्ताओं के विश्वास की जीत बताया और प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी सहित पूरी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि कानपुर प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को आजीवन निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराएंगे। समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, पत्रकारों और अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Loading

Related posts