![]()
संजय वन में तेज रफ्तार का कहर, दो गंभीर घायल
कानपुर-महानगर की सड़कों पर एक बार फिर नशे में धुत रफ्तार के कहर ने एक बेकसूर की जान ले ली। किदवई नगर थाना क्षेत्र के संजय वन इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया यहाँ एक अत्यधिक नशे में धुत कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे दुकान के पास खड़े लोगों को बेरहमी से रौंद दिया इस खौफनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात संजय वन के पास स्थित एक दुकान पर कुछ लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार लहराती हुई आई और सीधे दुकान के बाहर खड़े लोगों में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वहाँ मौजूद लोगों को भागने या संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरे चश्मदीदों की जुबानी कार चालक पूरी तरह नशे में धुत था और गाड़ी पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था टक्कर मारने के बाद भी उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया सूचना मिलते ही किदवई नगर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
