![]()
बिना लाइसेंस कार चला रही युवती डिवाइडर से टकराई
कानपुर-कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव स्थित बिठूर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चला रही एक युवती की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि, गनीमत यह रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया दुर्घटना में युवती को भी मामूली चोटें आई हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती मुख्य मार्ग पर कार चलाने का प्रयास कर रही थी बैरी गांव के पास बिठूर रोड पर अचानक वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठी और कार तेज रफ्तार में सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी जोरदार आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके की तरफ भागे हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों ने तुरंत युवती को कार से बाहर निकाला। पूछताछ में पता चला कि युवती के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था बिठूर रोड का यह हिस्सा बेहद व्यस्त रहता है स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) बनता जा रहा है लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि बिना लाइसेंस और बिना ट्रेनिंग के मुख्य सड़कों पर वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया ताकि यातायात बाधित न हो। स्थानीय नागरिकों ने इस दुर्घटना संभावित स्थान पर बेहतर यातायात सुरक्षा व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
