भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा ने पत्नी और बॉक्सर स्वीटी बूरा, उनके पिता महेंद्र सिंह और मामा सत्यवान पर महिला पुलिस थान में उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का ये वीडियो 15 मार्च का बताया जा रहा है जो अब सामने आया है।
हुड्डा और बूरा के बीच विवाद चल रहा है, जिसमें बूरा ने हुड्डा पर जहां दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया हुआ है, वहीं हुड्डा ने बूरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इसी सिलसिले में हिसार महिला पुलिस थाने ने 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान दीपक और बूरा के बीच कहासुनी हो गई। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगए। मामला बढ़ा तो हाथापाई शुरू हो गई।
![]()
