कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर इस वर्ष भी आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी, स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को शासन के दिशा-निर्देशों एवं “तिथि भोजन” योजना के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित करने के लिए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीओम सिंह से आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि वह पिछले वर्षों से भी अपने जन्मदिवस पर परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच शैक्षिक सामग्री का वितरण करते रहे हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा शासन के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दायित्व निभाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुमति मिलने के बाद पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित हो रही एंटी रैगिंग कमेटी में युवा चेतना समिति को भी शामिल किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय ने समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह को पत्र भेजकर स्वयं अथवा अपने किसी प्रतिनिधि का नाम प्रस्तावित करने को कहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रैगिंग जैसी अमानवीय और भयावह कुप्रथा की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए शासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों के क्रम में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत युवा चेतना समिति से भी सहभागिता मांगी गई है। इस क्रम में युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच छात्रहित, युवा जागरूकता, सामाजिक सरोकारों और शैक्षणिक वातावरण को अधिक सकारात्मक एवं संवेदनशील बनाने को लेकर चर्चा हुई।मांधाता सिंह ने कुलपति को युवा चेतना समिति की गतिविधियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और वैचारिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और मुख्य संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन देने का आग्रह किया, जिस पर कुलपति ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मांधाता सिंह ने कहा कि रैगिंग की रोकथाम के लिए केवल नियम और कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के बीच संवाद, संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। युवा चेतना समिति विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर छात्रहित और जागरूकता के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए तैयार है।
रायबरेली, 19 सितम्बर 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...