ऐहार प्रधान कि पहल से आसान होगी कावड़ियों की राह

आदर्श पंचायत ऐहार में स्थित है प्राचीन बालेश्वर मंदिर प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी उठाते कई जिम्मेदारी।
________

 

डलमऊ रायबरेली। कावड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‌ और बालेश्वर मंदिर तक आस्था की राह आसान और सुलभ बनाने के लिए अनगिनत प्रयास परिणाम में तब्दील होंगे जिसका एक उदाहरण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव फौजी ने पेश किया। विकासखंड डलमऊ की आदर्श ग्राम पंचायत में स्थित बालेश्वर मंदिर का इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जाता है यहां शुरू होने वाली कावड़ यात्रा से पहले जहां एक तरफ शासन प्रशासन तैयारी पूरी करने में जूटा है तो दूसरी तरफ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऐहार राजेश फौजी के द्वारा खुद के खर्चे से पेयजल ,विश्राम, साफ सफाई तथा कांवड़ियों के आने वाले संपर्क मार्गो को खुद के खर्चे से गड्ढा मुक्त कराने जैसे कदम उठाए गए दर्शल एन एच 232 से मकरहन का पूरवा तक नहर पटरी पूरी तरीके से झाड़ियों और गड्ढों में तब्दील हो गई थी जो आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता लेकिन समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने स्वयं के खर्चे से जेसीबी के माध्यम से सड़क को गड्ढा मुक्त और झाड़ियां पूरी तरीके से साफ कराई जिससे आने वाले कावड़ियों की राह में व्यवधान उत्पन्न ना हो सके और शिव भक्त आसानी से मंदिर परिसर तक पहुंच सके ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा हर बार की तरह इस बार आस्था को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं का विशेष ख्याल पे बल दिया जा रहा है।

Loading

Related posts