तिलहर नगर के व्यापारिक क्षेत्र में बुधवार को एक नई उपलब्धि जुड़ गई। नगर के रस्तोगी धर्मशाला के पास कृष्णा स्वीट्स एण्ड कन्फेक्शनरी का भव्य शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व विधायक श्री रोशन लाल वर्मा जी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह में पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। प्रतिष्ठान को गुब्बारों, फूलों और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उद्घाटन के समय बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों को मिलेगी शुद्धता की गारंटी
इस प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रो. संजय राजपूत हैं। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि कृष्णा स्वीट्स का मुख्य उद्देश्य तिलहर और आसपास के क्षेत्रवासियों को शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों को दूध, दही, मटर, खोया, सोया चॉप, मशरूम सहित अनेक प्रकार के उत्पाद एक ही स्थान पर मिलेंगे। सभी उत्पाद स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।
पूर्व विधायक ने की प्रशंसा, कहा- गर्व की बात
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक श्री रोशन लाल वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि “तिलहर जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में इस प्रकार के स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य प्रतिष्ठान का खुलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस तरह के उद्यमों से एक ओर जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध हो सकेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “मैं प्रो. संजय राजपूत के इस सराहनीय प्रयास की हृदय से सराहना करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि कृष्णा स्वीट्स एण्ड कन्फेक्शनरी क्षेत्र का नाम रोशन करेगा और व्यापारिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
बधाई देने वालों का लगा तांता
फीता कटने के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया और वहां रखे गए उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रो. संजय राजपूत को इस नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के उपलक्ष्य पर आए हुए सभी अतिथियों के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम सफल बनाने में प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
![]()
