72 ताबूतों की ज़ियारत के साथ शब्बेदारी का समापन, नम हुईं आंखें

कानपुर। ग्वालटोली स्थित शिया जामा मस्जिद के हैदरी हॉल में अंजुमन मासूमिया की ओर से आयोजित शब्बेदारी के समापन पर रविवार को 72 ताबूतों का जुलूस निकाला गया। कर्बला के शोहदा की याद में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच ताबूतों की ज़ियारत की।दिल्ली से आए मौलाना सैयद नज़र मोहम्मद जैनबी ने मजलिस को संबोधित करते हुए इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एहसान हुसैन, कासिम अब्बास, डॉ. अली फरज़ान, आरिफ रिज़वी, डॉ. एस. अयाज़ हैदर रिज़वी, डॉ. ज़ुल्फिकार अली रिज़वी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। शहर की विभिन्न मातमी अंजुमनों ने नौहाख़ानी और सीनाज़नी कर शोहदा-ए-कर्बला को पुरसा पेश किया।

Loading

Related posts