हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने डीएम से की मुलाकात, गंगागंज में सड़क व नाली निर्माण जल्द शुरू कराने की उठाई मांग

हरचंदपुर रायबरेली।179 हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामसभा शोरा के ग्राम गंगागंज स्थित श्री रामनगर में स्वीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।विधायक राहुल लोधी ने जिलाधिकारी को बताया कि संबंधित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों तथा विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की पहल से जल्द ही क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलेगी।राहुल लोधी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाकर उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Related posts