रायबरेली। शुक्रवार को शहर का राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के बाहर भाजपा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखतेविरोध-प्रदर्शन ने तीखा राजनीतिक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी, कहासुनी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल पैदा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के विरोध में तिलक भवन के बाहर पुतला दहन करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पुतला दहन का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया तथा जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्होंने इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग भी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने पर अड़े रहे।घटना के दौरान तिलक भवन के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वहां से हटाया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित हो रही एंटी रैगिंग कमेटी में युवा चेतना समिति को भी शामिल किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय ने समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह को पत्र भेजकर स्वयं अथवा अपने किसी प्रतिनिधि का नाम प्रस्तावित करने को कहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रैगिंग जैसी अमानवीय और भयावह कुप्रथा की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए शासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों के क्रम में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत युवा चेतना समिति से भी सहभागिता मांगी गई है। इस क्रम में युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच छात्रहित, युवा जागरूकता, सामाजिक सरोकारों और शैक्षणिक वातावरण को अधिक सकारात्मक एवं संवेदनशील बनाने को लेकर चर्चा हुई।मांधाता सिंह ने कुलपति को युवा चेतना समिति की गतिविधियों तथा सामाजिक, शैक्षणिक और वैचारिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और मुख्य संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन देने का आग्रह किया, जिस पर कुलपति ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मांधाता सिंह ने कहा कि रैगिंग की रोकथाम के लिए केवल नियम और कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के बीच संवाद, संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। युवा चेतना समिति विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर छात्रहित और जागरूकता के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए तैयार है।
रायबरेली, 19 सितम्बर 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...