पूर्वाेत्तर रेलवे मंडल के प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे कालोनियों तथा विद्यालयों में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित

गोरखपुर, 13 अक्टूबर, 2025ः भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के तेरहवें
दिन 13 अक्टूबर, 2025 को मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे
कालोनियों तथा विद्यालयों में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विभिन्न इकाइयों के बीच स्वच्छता प्रतिस्पर्धा
की भावना को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता मानकों में निरंतर सुधार लाना एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाना है।
13 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे कालोनियों में स्वच्छ जीवनशैली अपनाने तथा विभिन्न
इकाइयों के बीच स्वच्छता प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की
भागीदारी एवं यात्रियों में नवाचार पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त उपमंडलीय रेलवे चिकित्सालय, गोंडा में कार्डियों
पलमोनरी पुर्नजीवन कैैम्प का आयोजन कर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वाराणसी मंडल के आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, बलिया, भटनी, बेलथरा रोड, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ,
सुरेमनपुर, सीवान एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित कर स्वस्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने हेतु जागरूक किया
गया, जिसमें 130 रेलवे एवं संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य निरीक्षकों ने स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों और
संविदा कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के पोस्टर, बैनर तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एक जन जागरूकता
रैली निकाली।
इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित कर स्वस्थ्य कर्मियों, विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं
कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ कोचिंग डिपो, स्वच्छ रनिंग
रूम, स्वच्छ कार्यालय, स्वच्छ कालोनी तथा सांस्कृतिक एवं कला से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान किये गये। रेलवे
कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के पोस्टर, बैनर के साथ एक जन जागरूकता रैली निकाली गई।

Loading

Related posts