इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग

गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2025: रेलवे प्रशासन परिचालनिक सुगमता हेतु झिलाही-मोतीगंज स्टेशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

रि-शिड्यूलिंग-
– पूर्णिया कोर्ट से 13, 15, 20, 22, 27 एवं 29 अक्टूबर तथा 03 एवं 05 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी पूर्णिया कोर्ट से 03 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
– मानसी से 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 अक्टूबर तथा 02, 04 एवं 06 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 04453 मानसी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मानसी से 02 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
– कटिहार से 15, 22 एवं 29 अक्टूबर तथा 05 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 05736 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी कटिहार से 01 घंटा 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

नियंत्रण-
– कटिहार से 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 अक्टूबर तथा 01, 03 एवं 05 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Loading

Related posts