पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर प्रसाधनों की गहन साफ-सफाई की गई

गोरखपुर, 12 अक्टूबर, 2025: भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के बारहवें दिन 12 अक्टूबर, 2025 को ‘स्वच्छ प्रसाधन एवं स्वच्छ पर्यावरण‘ थीम के अन्तर्गत मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्रसाधनों की गहन साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु यात्रियों को जागरूक किया गया।

12 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों, कोचिंग डिपो, कार्यालयों, चिकित्सालयों, स्वास्थ्य इकाइयों, रेलवे आवासी कॉलोनियों में प्रसाधनों की साफ-सफाई की गई। लीकेज पाइप्स, ड्रेनेज सिस्टम आदि की मरम्मत की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर गंदगी न करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। स्टेशनों पर दिव्यांगजनो के प्रसाधनों की सफाई की गई। पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही नवोन्मेशी कार्य करते हुये निराकृत सामग्रियों से ‘वेस्ट टू वेल्थ‘ (कलाकृतियाँ) पर प्रदर्शनी लगाई गई।

वाराणसी मंडल के आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, बलिया, भटनी, बेलथरा रोड, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, सुरेमनपुर, सीवान एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ‘स्वच्छ प्रसाधन एवं स्वच्छ पर्यावरण‘ थीम के अन्तर्गत प्रसाधनों की गहन सफाई की गई तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्रेशर मशीन से जन प्रसाधन की सफाई की गई। लीकेज पाइप्स, ड्रेनेज सिस्टम आदि की मरम्मत की गई। साथ ही दिव्यांगजन प्रसाधनों की सफाई की गई तथा आवश्यक सुधार किये गये। ‘वेस्ट टू वेल्थ‘ (कलाकृतियाँ) पर प्रदर्शनी लगाई गई।

Loading

Related posts