अत्यधिक इंस्टेंट नूडल्स खाने से शरीर में क्या होता है
– हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, यदि आप हफ्ते में 2-3 बार इंस्टेंट नूडल्स खाते हैं, तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इन नूडल्स में अत्यधिक सोडियम होता है, जो बीपी बढ़ सकता है।
– इनमें रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। इससे शुगर स्पाइक होता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
– इसमें पाए जाने वाले एमएसजी और कई प्रकार के एडेक्टिव्स गट और ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन और फाइबर नहीं होता, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और फिर क्रेविंग्स बढ़ जाती है।
– इसके सेवन से बीपी और कोलेस्ट्रोल बढ़ सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह शरीर को कमजोर भी कर देता है।
– काफी समय से इंस्टेंट नूडल्स खाने से स्ट्रोक, डायबिटीज और अन्य कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, पैकेजिंग में बीपीए होता है, जो खतरनाक केमिकल है। इससे बॉडी का नेचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है। इतना ही नहीं, यह हार्मोन से जुड़ी दिक्कते पैदा कर सकता है और फर्टिलिटी में परेशानी हो सकती है।
![]()
