विंध्याचल स्टेशन पर सफाईकर्मी ने लौटाया महिला यात्री का खोया हुआ पर्स

आज दिनांक 30.09.2025 को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पटना से माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु श्रीमती मांडवी देवी का पर्स स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया में खो गया।

स्टेशन पर कार्यरत सफाईकर्मी श्री बच्चा लाल को यह पर्स मिला, जिसे उन्होंने तत्काल स्टेशन अधीक्षक श्री इरफान सिद्दीकी को सौंप दिया। स्टेशन अधीक्षक ने सफाईकर्मी की उपस्थिति में पर्स की जाँच की तो उसमें ₹2500/- नकद, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात मौजूद पाए गए।

इसी बीच महिला यात्री अपना पर्स खोज रही थीं। स्टेशन से की गई अनाउंसमेंट के माध्यम से जब उन्हें जानकारी मिली, तो वे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुँचीं। आवश्यक पहचान एवं आधार कार्ड से पुष्टि के उपरांत, स्टेशन अधीक्षक ने सफाईकर्मी श्री बच्चा लाल की उपस्थिति में पर्स महिला यात्री को वापस सौंप दिया।

महिला श्रद्धालु श्रीमती मांडवी देवी ने अपना पर्स सुरक्षित रूप से लौटाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा विशेष रूप से सफाईकर्मी श्री बच्चा लाल के ईमानदार एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की तथा आभार स्वरूप उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किया।

Loading

Related posts