मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने ने जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोक जा सका । आप सभी को भविष्य में इसी तरह से अच्छा कार्य करना है, आपके बेहतर कार्य से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की जिम्मेदारी है । पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने हाट एक्सल, फ़्लैट टायर, हैंगिंग पार्ट, हैवी ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग ब्रोकन असामान्य आवाज, यात्री का गाड़ी से गिरना जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही की जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोक जा सका ।
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 17 कर्मचारी पॉइंट्समैन/शंकरगढ़, श्री आनन्द नारायण पटेल; ट्रेन मैनेजर गुड्स/डीडीयू, श्री बुंदेल कुमार चौधरी; ट्रेन मैनेजर/न्यू कानपुर, श्री विवेक कुमार; स्टेशन मास्टर/भदान, श्री अभिषेक सिंह; ट्रेन मैनेजर गुड्स/ डीडीयू, श्री वकील यादव; ट्रेन मैनेजर गुड्स/ डीडीयू, श्री प्रिंस कुमार आनन्द; स्टेशन मास्टर/ पसहीकलां, श्री मुकेश कुमार यादव; पॉइंट्समैन/कोसमा, श्री राजीव कुमार; पॉइंट्समैन/सरसोग्राम, श्री सुजीत गोस्वामी; स्टेशन मास्टर/इरादतगंज, श्री अमन कुमार सिंह; लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी, श्री अशोक कुमार पटेल; सहायक लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी, श्री राज कुमार मौर्या; सहायक/कै&वै/मानिकपुर, श्री धर्मेन्द्र कुमार; सहायक/कै&वै/मानिकपुर, श्री संदीप कुमार; सहायक/ कै&वै/कानपुर, श्री प्रेम राज; सहायक/ कै&वै/कानपुर, श्री मो. अहसान एवं सहायक/कै&वै/ प्रयागराज, श्री रविन्द्र कुमार हैं ।
![]()
