मिशन शक्ति:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कुरीतियों पर प्रहार

लालापुर, प्रयागराज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौना जसरा प्रयागराज में सामाजिक मुद्दे पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक खेला और कुरीतियों पर प्रहार किया। बच्चों ने बाल विवाह,दहेज, लैंगिक असमानता,हिंसा,अशिक्षा पर नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया।आज की थीम बालिकाओं को उनके अधिकार उनके लिए शासन की योजनाओं की जानकारी विद्यालय की नोडल शिक्षिका नाज़िया सुल्ताना ने बालिकाओं को दिया।उन्होंने कन्या सुमंगला,बाल एवं महिला कल्याण योजना, मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के विषय में जानकारी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, महिला स्वावलंबन का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा जब महिलाएं सशक्त होगी तभी घर,समाज और देश भी सशक्त होगा।विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार शुक्ल ने बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दिया और अपने अभिभावकों को भी इससे अवगत कराने को कहा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भारतेन्द्र त्रिपाठी, आशीष कुमार गुप्ता, शरद कुमार, शिशिर जायसवाल, राकेश कुमार,पूनम तिवारी,पंकज कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Related posts