श्री स्वामी अवधूत महराज नवदुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा कन्या पूजन आयोजन

नवदुर्गा पूजा सेवा समिति में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वान

लालापुर,प्रयागराज। क्षेत्र के मझियारी गाँव मे श्री स्वामी अवधूत महराज नवदुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर माँ आदिशक्ति जगदजननी जगदम्बा दुर्गा के पूजन का आयोजन किया गया है। माँ आदिशक्ति का दरबार फूलों से अद्वितीय सजाया गया है जो श्रद्धांलुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि मां जगत जननी के दरबार में पंचमी से प्रतिदिन कन्या पूजन का कार्यक्रम और मां आदिशक्ति के भक्तों द्वारा पूजन का कार्य भव्य तरीके से किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अंकुश पाण्डेय ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ आदिशक्ति स्वरूपा कन्याओ का भक्तों द्वारा पंचमी से नवमी तक प्रतिदिन पैर धुलकर, महावर लगाकर, विधिवत पूजन कर समिति के सदस्यों द्वारा भोजन प्रसाद कराया जाता है। द्रव्य दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेने के पश्चात मां आज शक्ति स्वरूपा कन्याओं को विदा किया जाता है जिसमें समस्त ग्राम सभा मझियारी तरहार की कन्याएं शामिल होती हैं। समिति बेटी बचाओ के विचारों को आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है। मां आदि शक्ति के मुख्य यजमान तीरथ राज द्विवेदी एवं मुख्य आचार्य पंडित विनोद पाण्डेय का इस कार्यक्रम मे अहम योगदान है। आचार्य विनोद पाण्डेय ने बताया कि मां इस बार गज सवारी में आई है जो भक्तों के लिए कल्याणकारी है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष टिंकू द्विवेदी, सचिव मैना द्विवेदी, रविशंकर पाण्डेय, विकास पाण्डेय,शिवम पाण्डेय बीडीसी,श्याम तिवारी, प्रमोद दुबे, अरविन्द द्विवेदी, भावेश द्विवेदी, गोलू पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, एवं मार्गदर्शक के रूप मे भरत दुबे, रामसनेही पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, मान्धाता पाण्डेय, कुईल पाण्डेय, संभू दुबे,लालमणि पाण्डेय, कृष्णकुमार दुबे एवं कार्यकर्ता कुलदीप दुबे, रमेश तिवारी, श्याम तिवारी,उमेश साहू, बृजलाल चौकीदार आदि शामिल रहते हैं।

Loading

Related posts