महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया रैली को रवाना आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र जोशी द्वारा उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रैली को संगम परिसर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से रवाना किया गया और यह रैली मुख्यालय के साथ ही धूमनगंज-झलवा मार्ग से होकर रेलगांव कॉलोनी…
![]()
