दिनांक 07.07.2025 को भा.वा.अ.शि.प. पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र की अनुसन्धान पौधशाला, पडिला में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में मियावाकी पद्धति द्वारा लगभग 45 प्रजातियों के रोपण से स्थापित वाटिका के उद्घाटन एवं संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जैव विविधता विशेषज्ञ, डॉ. विनय रंजन, कार्यालय प्रमुख, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, मध्य क्षेत्रीय केन्द्र, प्रयागराज द्वारा मियावाकी वाटिका के उद्घाटन से किया गया। केन्द्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने पौधारापित…
![]()
