ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के 04 सदस्य गिरफ्तार

2.50 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रयागराज मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 27 जुलाई, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, मिर्जापुर, राजकीय रेलवे पुलिस, मिर्जापुर तथा सीआईबी आरपीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ट्रेनों में सक्रिय अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से लगभग ₹2.50 लाख मूल्य की चोरी…

Loading

Read More

महापौर गणेश केसरवानी ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

“समयबद्धता, गुणवत्ता और जनहित सर्वोपरि—सितंबर के अंतिम सप्ताह तक धरातल पर दिखेगा स्मार्ट प्रयागराज का नया स्वरूप।” प्रयागराज 28 जुलाई 2026। शहर के समग्र एवं आधुनिक विकास को गति देने के उद्देश्य से महापौर गणेश केसरवानी ने स्मार्ट सिटी प्रयागराज लिमिटेड द्वारा संचालित निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, वित्तीय एवं तकनीकी पक्ष, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्मार्ट…

Loading

Read More

बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति प्रयागराज के संगीत प्रकोष्ठ का कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज| मंगलवार दिनांक 28 जुलाई 2026 को बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति प्रयागराज के संगीत प्रकोष्ठ की अव्यवसायिक संगीत प्रेमियों का संगीत कार्यक्रम सनशाइन हाइट्स, लोहिया मार्ग, सिविल लाइन्स में आयोजित किया गया| जिसमें प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुतियां दी| शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने यह वादियाँ यह फिजायें बुला रही हैं व रंग और नूर का बारात, डॉ० एच०के० बजाज चेहरे पे गिरि जुल्फें व बेक़रार करके हमें यूँ न जाईये, वीरेंदर कुमार पाण्डेय अजी क़िबला मोहतरमा व मैंने पूछा चाँद से, राम…

Loading

Read More

”शिक्षाजगत् मे जो कुछ दिख रहा है, वह अत्यन्त दु:खद है”

प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज के तत्त्वावधान मे २९ जुलाई को गुरुपूर्णिमा की पूर्व-संध्या मे ‘शासकीय शिक्षालयोँ के प्रति शासन की उदासीनता का परिणाम और प्रभाव’ विषय पर एक राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया, जिसमे देश के अनेक राज्योँ से प्रबुद्धजन की सहभागिता रही। हल्द्वानी (उत्तराखण्ड) से स्वतन्त्र लेखिका अमृता पाण्डे ने बताया, “गुरुशिष्य-परम्परा का स्वरूप आज विकृत हो गया है। इसे आधुनिकता का परिणाम कह सकते हैँ; लेकिन यह भी सच है कि शिक्षकवृन्द शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कई प्रकार के कार्योँ में व्यस्त रहते हैँ, जिससे शिक्षणकार्य…

Loading

Read More

गुरु पूर्णिमा पर काशी प्रांत के सभी जिलों में गुरुओं का होगा भव्य सम्मान : रजनीकांत श्रीवास्तव

29 जुलाई को एनजीओ एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलाया जाएगा विशेष गुरु सम्मान अभियान प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, काशी प्रांत के प्रांत सह-संयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी प्रांत के सभी जनपदों में श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ “गुरु सम्मान अभियान” संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न मठ, मंदिर, गुरुद्वारा, आश्रम एवं अन्य पूजनीय स्थलों पर जाकर संत-महात्माओं, महंतों, पुजारियों एवं गुरुओं का माला, अंगवस्त्र, श्रीफल एवं फल भेंट कर…

Loading

Read More

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर मोबाइल एवं एक्सेसरीज़ कियोस्क का शुभारंभ

मण्डल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री हरी मोहन के निर्देशन में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल एवं एक्सेसरीज़ कियोस्क का शुभारंभ किया गया है। भारतीय रेलवे की गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) में वृद्धि करने तथा यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कियोस्क का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया…

Loading

Read More

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ग्रुप ‘डी’ पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से

बुलाए गए 1261 उम्मीदवारों में से 872 आज हुए उपस्थित उम्मीदवार की गई व्यापक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की कर रहे तारीफ़ उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा ग्रुप ‘डी’ पदों जैसे सहायक, पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर-IV आदि के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन डीएसए ग्राउंड, एनसीआर, प्रयागराज में किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 जनवरी 2025 को जारी अधिसूचना के साथ हुई थी, जिसके तहत उत्तर मध्य रेलवे में कुल 2,020 रिक्तियों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इसके पश्चात कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27…

Loading

Read More

“पाण्डे! तू मेरा ‘ट्यूटर’ बन जा”–डॉ० अब्दुल कलाम

प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज की ओर से भारत के प्रसिद्ध प्रौद्योगिकीविद् और भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० अब्दुल कलाम की पुण्य-स्मृति मे उनके कर्त्तृत्व पर एक राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इसरो-विज्ञानी प्रो० मेघना नायडू ने बताया– मेरी तो कलाम सर से कई बार मुलाक़ात होती रही। वे इतने सीधे और सज्जन थे कि उनके भीतर भारत के प्रथम नागरिक होने का ज़रा भी दम्भ नहीँ था। वे हम विज्ञानियोँ को बहुत प्रोत्साहित करते थे। जब मैने उनकी पुस्तक ‘विंग्स ऑव़ फायर’ (अग्नि की उड़ान) का अध्ययन…

Loading

Read More

श्रावण मास की तैयारियों पर महापौर का सख्त एक्शन, कांवड़ियों की सुविधा के लिए घाटों और शिवालयों का किया व्यापक निरीक्षण

“श्रद्धालुओं की आस्था से कोई समझौता नहीं—श्रावण शुरू होने से पहले हर व्यवस्था होगी दुरुस्त : महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी” प्रयागराज, 27 जुलाई। श् रावण मास में भगवान शिव के भक्तों एवं कांवड़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को नगर क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों एवं शिवालयों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाएं श्रावण प्रारंभ होने…

Loading

Read More

डॉ. कलाम का जीवन बताता है कि बड़े सपने, दृढ़ संकल्प बड़ी ताकत हैं-महापौर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम प्रयागराज में महापौर गणेश केसरवानी एवं पार्षदों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र के महान सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक या…

Loading

Read More