प्रयागराज, 27 जुलाई। श्
रावण मास में भगवान शिव के भक्तों एवं कांवड़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को नगर क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों एवं शिवालयों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी व्यवस्थाएं श्रावण प्रारंभ होने से पूर्व हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
![]()
