पवन वर्मा मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार ने वर्ष 2026 को पूरे उत्साह के साथ “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किया है। सरकारी विज्ञापनों में किसानों के सम्मान, समृद्धि और कल्याण के दावे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंचों से किसानों को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हैं लेकिन सत्ता के इन दावों और जमीन की हकीकत के बीच की दूरी शायद कभी इतनी स्पष्ट नहीं दिखी, जितनी इन दिनों भोपाल की सड़कों पर दिखाई दे रही है। नर्मदापुरम संभाग से आए हजारों मूंग उत्पादक…
![]()
