राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत में संतों ने समाज में महिलाओं के लिए सम्मानजनक स्थान सुनिश्चित किया है और देश आज ‘महिला विकास से महिला-नीत विकास’ की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘समकालीन संत आत्मनिर्भर, सामंजस्यपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।’’ इस सामूहिक विवाह समरोह में 251 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘संत समुदाय ने…
![]()
