केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि 8 मार्च 2025 से मणिपुर के सभी मार्गों पर जनता की मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की जाए और बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने रंगदारी के सभी मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि मणिपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्दिष्ट प्रवेश बिंदुओं के…
![]()
