दूसरे टेस्ट में बाजू पर काली पट्टी बांधे उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी, यहां जाने वजह

भारत और इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। दोनों टीमों ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस के सम्मान में ऐसा किया है, जिनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था। 28 जून को लार्किंस 71 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। बताया गया कि वो बीमारी से जूझ रहे थे। इससे पहले दोनों टीमों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लीड्स टेस्ट में भी बाजू परकाली पट्टी बांधकर संवेदना प्रकट की थी। वेन लार्किंस का…

Loading

Read More

जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देने पर भड़के रवि शास्त्री, गिल-गंभीर को जमकर सुनाया

बुधवार को भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तीन बदलाव किए हैं। शार्दुल ठाकुर, साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री बुमराह के ना होने से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ये सुनिश्चित करना चाहिए था कि बुमराह दूसरे टेस्ट में खेलें, क्योंकि दोनों मैचों के बीच लगभग एक सप्ताह…

Loading

Read More

नोवाक जोकोविच ने जीत दर्ज कर बनाई दूसरे दौर में बनाई जगह, कोको गॉफ और ज्वेरेव हुए बाहर

सर्बियाई दिग्गज और महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेट की समस्या के बाद चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही जोकोविच ने टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट और तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहले ही दौर से बाहर हो गए। जोकोविच को पहले दौर के मैच में पेट की समस्या के कारण दो बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी लेकिन आखिर में वह एलेक्जेंडर मुलर…

Loading

Read More

भारतीय फुटबॉल टीम का भविष्य अधर में, 13 महीने के अंदर दूसरे कोच Manolo Marquez ने छोड़ा पद

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच मनोलो मार्केज ने अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के साथ आपसी सहमति से पद से इस्तीफा दे दिया है। 13 महीने के अंदर दूसरे कोच ने भारतीय फुटबॉल टीम से नाता तोड़ लिया है। इससे पहले स्टिमैक को राष्ट्रीय संघ ने पिछले साल कोच पद से बर्खास्त किया था। 55 वर्षीय मार्केज को पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। एआईएफएफ ने उन्हें तीन साल के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया था। हालांकि, अचानक से उन्होंने एआईएफएफ से…

Loading

Read More

IND vs ENG 2nd Test: Jofra Archer खेलेंगे दूसरा टेस्ट! इंग्लैंड मैनेजमेंट ने किया खुलासा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरेटेस्ट के लिए बर्मिंघम पहुंच चुकी भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन में जमकर तैयारी कर रही है। लीड्स टेस्ट गंवाकर टीम इंडिया एजबेस्टन में जोरदार वापसी करना चाहेगी। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर को शामिल किया गया था। हालांकि, वह एजबेस्टन टेस्ट खेलेंगे या नहीं इस पर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने हाल ही में बर्मिंघम टेस्ट में जोफ्रा आर्चर के खेलने की संभावना पर बात की। आर्चर को इंग्लैंड की टीम…

Loading

Read More

प्रैक्टिस सेशन के बीच Morne Morkel और Arshdeep Singh के बीच हुई फाइट

लीड्स टेस्ट 5 विकेट से गंवाने के बाद भारतीय टीम बर्मिंघम पहुंच चुकी है। 2 जुलाई से एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होगा। इसके पहले आज टीम का ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था। इसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के अलावा सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। यहां तक की जसप्रीत बुमराह ने भी नेट्स में गेंदबाजी की। हालांकि, कल उन्होंने और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी का अभ्यास नहीं किया था। प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी कोच मोर्नी मॉर्कल और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप…

Loading

Read More

प्रसिद्ध कृष्णा ने ली इंग्लैंड के खिलाफ खराब गेंदबाजी की जिम्मेदारी

भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ते हुए जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि वह हर समय अपनी गेंदबाजी में संयम बरतने की कोशिश कर रहे थे। लीड्स में सीरीज के पहले मैच में 200 से ज्यादा लुटाने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध कृष्णा की आलोचना की। भारत ये मैच पांच विकेट से हार गया था। प्रसिद्ध कृष्णा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, लीड्स टेस्ट की पहली पारी में मैंने जरूरत से ज्यादा शॉट गेंद डाली। दूसरी पारी…

Loading

Read More

Wimbledon 2025 का फुल शेड्यूल, जानें प्राइज मनी और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक विंबलडन का 138वां संस्करण 30 जून से 13 जुलाई तक इंग्लैंड के लंदन में ऑल इंग्लैंड ल़न टेनिस एंड क्रोकेट क्लब (AELTC) में आयोजित होगा।  ग्रास मेजर साल का तीसरा स्लैम है। 1877 से आयोजित होने वाला ये दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। कार्लोस अल्काराज खिताब का करेंगे बचाव पुरुष एकल में, सभी की नजरें दो बार के गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज पर होंगी। स्पेन का ये खिलाड़ी 18 मैचों से अजेय चल रहा है। वहीं 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अब…

Loading

Read More

हार के बाद गेंदबाजों के बचाव में उतरे हेड कोच गौतम गंभीर, कहा- हमें उन्हें समय देना होगा

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के दौरान भारतीय गेंदबाजों की अनुभवहीनता खुलकर उजागर हो गई लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि टीम के अधिकतर तेज गेंदबाजों का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कई गेंदबाज अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं और उन्हें कुछ और समय देने की जरूरत है।   इंग्लैंड की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज प्रभावशाली नहीं दिखा और मेजबान टीम ने मंगलवार को मैच के पांचवें और अंतिम…

Loading

Read More

ऋषभ पंत और बेन डकेट ने को बड़ा फायदा, गिल ने भी लगाई छलांग

आईसीसी ने टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दो शतक जड़ने के बाद फायदा हुआ है। वह एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पर पहुंच गए हैं। पंत के खाते में फिलहाल 801 रेटिंग अंक हैं। ये उनके करियर की बेस्ट रेटिंग है। वह टेस्ट में 800 रेटिंग तक पहुंचने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं। उन्होंने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे। वह जिम्बाब्वे के एंडी…

Loading

Read More