भारत और इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। दोनों टीमों ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस के सम्मान में ऐसा किया है, जिनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था। 28 जून को लार्किंस 71 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। बताया गया कि वो बीमारी से जूझ रहे थे। इससे पहले दोनों टीमों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लीड्स टेस्ट में भी बाजू परकाली पट्टी बांधकर संवेदना प्रकट की थी। वेन लार्किंस का निधन 28 जून को हुआ था, 1979 और 1991 के बीच उन्हें नेड के नाम से काफी पहचान मिली थी। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले थे। वो 1979 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भी खेले थे। जहां उन्होंने नंबर-7 पर बल्लेबाजी की और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए थे।
लार्किंस इंग्लैंड के खिलाफ ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए, लेकिन नॉटिंघमशायर के लिए काफी क्रिकेट खेला था। इस टीम के लिए उन्होंने 700 से ज्यादा मैच खेले, उन्हें शानदार बल्लेबाजी टैलेंट के लिए जाना जाता था। अपने 482 मैचों के फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 27, 142 रन बनाए, वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 485 मैचों में 13,594 रन बनाए। लार्किंस ने अपने डोमेस्टिक करियर में कुल 40,736 रन बनाए, जिनमें उन्होंने 85 शतक और 182 अर्धशतकीय पारी खेलीं।
October 13, 2026
sangamshapath Comments Off on उत्तर मध्य रेलवे की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता...