लीड्स टेस्ट 5 विकेट से गंवाने के बाद भारतीय टीम बर्मिंघम पहुंच चुकी है। 2 जुलाई से एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होगा। इसके पहले आज टीम का ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था। इसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के अलावा सभी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। यहां तक की जसप्रीत बुमराह ने भी नेट्स में गेंदबाजी की। हालांकि, कल उन्होंने और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी का अभ्यास नहीं किया था। प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी कोच मोर्नी मॉर्कल और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो आकाशदीप या अर्शदीप सिंह प्लेइंग 11 में जगह बनाएंगे। ऐसे में अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कोच ने अर्शदीप सिंह के साथ काफी समय बिताया और उन्हें टिप्स भी दिए।
हालांकि, दोनों मैदान में मस्ती करते दिखे। उनके बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई वाली फाइट देखने को मिली। मोर्कल ने पहले सिंह को चित कर दिया। इसके बाद पंजाबी मुंडे ने आकाशदीप के साथ मिलकर कोच को पटखनी दी। मैदान पर ये फाइट थोड़ी देर चलती रही।
October 13, 2026
sangamshapath Comments Off on उत्तर मध्य रेलवे की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता...