दुपट्टे से बनाएं डांडिया नाइट्स के लिए नए कपड़े, आउटफिट देखकर सब करेंगे तारीफें

शारदीय नवरात्रि शुरु होने में अब ज्यादा नहीं है। कुछ ही दिनों में नवरात्र के दौरान हर जगह मां दुर्गा का पंडाल नजर आएंगे। चारों-तरफ मां दुर्गा की पूजा की धूम देखने को मिलेगी। इस दौरान डांडिया और गरबा भी खूब खेले जाते हैं। डांडिया नाइट्स में सजधज के जाने में काफी मजा आता है। इस दौरान डांडिया नाइट्स में खूब क्रेज होता है। महिलाएं अपने दोस्तों के साथ के जाती है। इसको लेकर अभी काफी टेंशन बढ़ गई होगी कि नए कपड़े खरीदने की। अब हर साल इसके लिए नए कपड़े खरीदना भी मुश्किल होता है। अगर आपके बजट में नहीं है कपड़े खरीदना, तो आप कपड़ों सस्टेनेबल तरीके से कपड़ों को रीयूज कर सकते हैं। आप पुराने बांधनी प्रिंट, मिरर वर्क या कलरफुल दुपट्टे से डांडिया नाइट्स के लिए कपड़ा रेडी कर सकते हैं। आइए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं।

 

बना सकते हैं रैप स्कर्ट

 

गरबा नाइट्स के लिए आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो आप स्कर्ट को किसी भी शेप वियर वाले पेटीकोट के ऊपर स्कर्ट की तरह रैप कर सकती हैं। बेल्ट की मदद से ऊपर से इसे सिक्योर कर सकते हैं।

 

दुप्पटे से बना सकते हैं जैकेट

 

यदि आपके पास मिरर वर्क वाला दुपट्टा है तो इसकी मदद से लांग या शॉर्ट जैकेट स्टिच करवा सकती हैं। ये जैकेट आपके कुर्ते और स्कर्ट दोनों पर सुंदर नजर आएगी। इसके साथ ही आप पलाजो और क्रॉप टॉप के साथ भी पेयर कर सकते हैं।

 

दुपट्टे को करें ड्रैप

 

आप लांग स्कर्ट और टॉप के साथ मिरर वर्क वाले या कलरफुल दुपट्टे को वन शोल्डर पर पिनअप करके दूसरी साइड तक ड्रेप करें। इससे दुपट्टे का पूरा लुक आएगा। इसके साथ ही आप एक्सेसरीज कैरी करें।

 

कफ्तान पहन सकते हैं

 

आप चाहें तो कलरफुल दुपट्टे से कफ्तान स्टिच करा सकती हैं। स्लीव को हटके बनाने के लिए निचले किनारों पर पॉम पॉम या मिरर वाली लैस भी लगवा सकते हैं। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी और ईयरिंग्स पहन सकते हैं।

Loading

Related posts