रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री की खोई हुई वस्तुओं को उनके स्वामियों को सुपुर्द करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
दिनांक 27.08.2025 को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर फुट ओवर ब्रिज संख्या-4 के पास महिला कांस्टेबल गीता देवी को एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में प्राप्त हुआ । जिसको उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, प्रयागराज पर जमा कर दिया । तत्पश्चात मोबाइल पर कॉल आने पर उसके स्वामी से संपर्क किया गया।
शाम 18:30 बजे मोबाइल स्वामी श्रीमती शिरोमणि शर्मा (निवासी- ग्राम कठौली, थाना मेजा रोड, जिला प्रयागराज) रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पहुंचीं । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सत्यापन उपरांत उप निरीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा उक्त मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा व उनके सामान की देखभाल हेतु निरंतर तत्पर है तथा ऑपरेशन अमानत के माध्यम से खोई वस्तुएं यात्रियों को लौटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
![]()
