रेलवे प्रशासन की सजगता एवं त्वरित कार्यवाई से अलीगढ़ जंक्शन से चोरी हुये बच्चे को शिकायत मिलने के बाद 20 घण्टे में बच्चे को सकुशल बरामद कर अपरहणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया । दिनांक 27.08.2025 को राखी देवी पत्नी जयप्रकाश, उम्र 35 वर्ष, निवासी- इछावरी थाना, डिबाई बुलंदशहर अपने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे विष्णु एवं परिजनों के साथ दिनांक 21.08.2025 को लगभग 10:00 बजे अलीगढ़ जंक्शन से डिबाई वाली गाड़ी पकड़ने के लिए प्रतीक्षा करते समय स्वचालित सीढ़ियों के पास थक जाने कारण लेट गयी एवं जब दिनांक 22.08.2025 को सुबह करीब 05:00 बजे देखा तो उसका बेटा विष्णु उसके पास नही था । राखी देवी अपने परिजनों के साथ अपने बेटे को खोजती हुई अपनी ससुराल डिबाई चली गयी । राखी देवी ने अपने परिजनों के साथ अपने बेटे को खोजा परन्तु वह नही मिला ।
दिनांक 27.08.2025 को राखी देवी परिजनों के साथ राजकीय रेलवे पुलिस/अलीगढ़ कार्यालय में उपस्थित हुई और बताया कि उसे शक है कि जहाँ वह सो रही थी वहाँ एक वयक्ति काफी देर से घूम रहा था वही उसके बेटे को ले गया है । राखी देवी की शिकायत को पंजीकृत कर लिया गया रेलवे प्रशासन द्वारा प्रभारी निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल/अलीगढ़; प्रभारी निरीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस/अलीगढ़ एवं निरीक्षक क्राइम विंग/अलीगढ़ की देखरेख में तत्काल टीम का गठन किया गया ।
गठित टीम ने अलीगढ़ स्टेशन परिसर एवं अलीगढ़ शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की । अलीगढ़ स्टेशन पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में उक्त बच्चे को लेकर एक पुरुष सिविल लाइन साइड से निकलता दिखाई दिया । अलीगढ़ नगर निगम के कैमरों को देखने पर अपहरण कर्ता जमालपुर पुल के नीचे से हरदुआगंज स्टेशन की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया । अपरहणकर्ता के गाड़ी संख्या 54351, अलीगढ़-बरेली पैसेंजर से जाने की आशंका पर गठित टीम ने सभी स्टेशनों के सीसीटीवी को चेक किया । अपहरणकर्ता चंदौसी स्टेशन पर ट्रेन से प्लेटफ़ॉर्म न. -2 पर उतरकर चंदौसी शहर की तरफ निकलता दिखाई दिया । चंदौसी शहर के सीसीटीवी चेक करने पर उक्त अपरहणकर्ता बच्चे के साथ शहर से कैथल गांव की ओर जाता दिखाई दिया । कैथल गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर बरई चौराहे से धिमरपुरा गांव की और जाता हुआ दिखाई दिया ।
अपहरणकर्ता धिमरपुरा गांव का था उसे बच्चे के साथ कैथल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया । अपहरणकर्ता से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीष पुत्र रामप्रसाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी-गांव धिमरपुरा थाना-इस्लामनगर जिला-बदांयू बताया ।
बच्चे को बरामद करने वाली में रेलवे सुरक्षा बल/अलीगढ़ उप निरीक्षक, धीरज; कांस्टेबल, सूरज कुमार, संदीप कुमार; डिटेक्टिव विंग के उप निरीक्षक, सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल, गौरव कुमार; कांस्टेबल, अशोक कुमार मीना एवं राजकीय रेलवे पुलिस/ अलीगढ़ के निरीक्षक, संदीप तोमर ने महत्वपूर्ण कारी किया ।
![]()
