वहीं महिला एशिया कप 2025 हॉकी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी और फिर 6 सितंबर को जापान से भिड़ेगी। भारत अपना अंतिम पूल मैच आठ सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। भारत को पूल बी में रखा गया है।
सलीमा टेटे पिछले साल कप्तान बनने के बाद से टीम की मजबूत कड़ी रही हैं। मु्ख्य कोच हरेंद्र सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है। उन्होंने बताया कि, हमारा लक्ष्य आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलना है। ये टीम एशिया की शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। सलीमा ने नेतृत्व में मिडफील्ड को और मजबूती मिलेगी, जिसमें उनके साथ नेहा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिटा टोप्पो और वैष्णवी विट्ठल फाल्के जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर- बंसारी सोलंकी, बिचु देवी खारीबाम
डिफेंडर- मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोडम, निक्की प्रधान
मिडफील्डर- नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनेलिटा टोप्पो
फोरवर्ड- नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमता खान, दीपिका और संगीता कुमारी
![]()
