ग्राम प्रधान लालापुर ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

होली का पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है: शंकरलाल

लालापुर, प्रयागराज। ग्राम प्रधान भटपुरा-लालापुर शंकरलाल पाण्डेय के द्वारा सोमवार को निज निवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी।इस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि होली का यह पर्व आपसी प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है। हमें आपसी गिले शिकवे भूलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनानी चाहिए।
श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि यह त्यौहार बुराइयों को त्यागने का संदेश देता है और अच्छाइयों को ग्रहण करने का संकेत करता है क्योंकि रंग और अबीर गुलाल से सराबोर होकर हम सब एक दूसरे के गले मिलते हैं। कार्यक्रम में इकट्ठा हुए लोगों जमकर फाग गीतों को गया, जिसे सुनकर ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए…….।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र प्रसाद पाण्डेय,शैलेंद्र पाण्डेय, ब्रिजेशानंद महाराज,दादू शुक्ला,ललित पाण्डेय, अरवेंद्र पाण्डेय,सतीश शुक्ला, संतोष शुक्ला, रमाशंकर तिवारी,मनोज त्रिपाठी, माखन पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, दीपचंद्र शुक्ला,अंबिका पाण्डेय,वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र पाण्डेय,गोलू पाण्डेय, आशीष शुक्ला,नंदन द्विवेदी, अंकुश पाण्डेय (मझियारी),पप्पू मोदनवाल, होरीलाल केसरवानी,विनायक पाण्डेय, कार्तिकेय पाण्डेय, रोहन पाण्डेय,आलोक पाण्डेय,रानू पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे।

Loading

Related posts