सरफराज खान समय बल्लेबाजी करने उतरे उस दौरान मुंबई 98 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद सरफराज ने पारी को संभाला। सरफराज खान 138* रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। सरफराज का ये शतक एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के ऐलान से एक दिन पहले आया है। 19 अगस्त को एशिया कपके लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है।
वहीं हाल ही में सरफराज खान ने करीब 15 किलो वजन घटाया था और वह चर्चा में आ गए थे। एशिया कप 2025 के ठीक बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सरफराज की कोशिश इस सीरीज में वापसी करने पर होगी। सरफराज खान का मानना है कि मुंबई के सभी क्रिकेटरों को कांगा लीग प्रतियोगिता में खेलना चाहिए। सरफराज मुंबई के मानसून सीजन में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर्स को असफलता के डर से इसे नहीं छोड़ना चाहिए।
![]()
