डायट प्रयागराज में हुआ प्रेरणादायी प्रशिक्षण ✨ शिक्षा की नई दिशा: पंचम फेरा प्रशिक्षण

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना हो, तो सबसे पहले उसकी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दीजिए। यह किसी बम से कम नहीं।” – वीरभद्र प्रताप

प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज में एकीकृत संपूर्ण मॉड्यूल पर आधारित चतुर्थ फेरा प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का सुपरविजन डायट प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण का कार्य डायट प्रवक्ता डॉ. राजेश कुमार पांडेय एवं वीरभद्र प्रताप द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप ने नई शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के उद्देश्यों एवं शिक्षा के नए आयामी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति आने वाले समय में भारतीय शिक्षा व्यवस्था को एक नई संरचना प्रदान करेगी।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन क्रमवार रूप से शिक्षकों द्वारा किया गया। इसमें श्री पंकज यादव एवं सुरभि सिंह ने मॉड्यूल के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण पूरा कराया।

अंत में सभी प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने इसे एक लाभकारी एवं प्रेरणादायी प्रशिक्षण बताया, जिसने शिक्षा की नई दिशा की झलक प्रस्तुत की।

Loading

Related posts