स्किन पोर्स करें साफ
मानसून में गर्मी के कारण पसीना अधिक आता है। वहीं धूल, गंदगी और प्रदूषण की वजह से स्किन के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। जिसके कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं स्किन भी डल और बेजान नजर आती है। यह समस्या नहीं हो, इसलिए दिन में 2 बार फेस को अच्छे से साफ करें। इसके लिए आप सही फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्किन को रखें हाइड्रेटेड
इस मौसम में पसीने के कारण महिलाएं मॉइस्चराइजर को स्किप कर देती हैं। जिसके कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं स्किन की चमक भी गायब हो जाती है। इस मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। स्किन को हाइड्रेस रखने के लिए इस मौसम में हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। माइस्चराइजर अप्लाई करने से पहले स्किन को अच्छे से साफ करें।
स्किन को दें पोषण
डेड स्किन और गंदगी के कारण स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। जिसके कारण स्किन बेजान नजर आने लगती है। इसलिए नियमित एक्सफोलिएशन जरूरी है। इसके लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को पोषण देने का काम करेगा और स्किन पर चमक भी आएगी। आप सप्ताह में दो दिन फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की भी सहायता ले सकती हैं।
![]()
