बता दें कि, आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में भी जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई थी। केकेआर ने 14 में से सिर्फ 5 मुकाबले जीते थे और अंक तालिका में आठवें पायदान पर रही थी। फैंस टीम के इस तरह के लचर प्रदर्शन से काी नाखुश थे।
केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरि चंद्रकांत के टीम से अलग होने की वजह से बताई है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, चंद्रकांत ने नए अवसर तलाशने के लिए ये निर्णय लिया है। फ्रेंचाइजी ने अपने हेड कोच को विदा देते हुए लिखा।
केकेआर ने लिखा कि चंद्रकांत पंडित अब केकेआर के हेड कोच के रूप में बरकरार नहीं रहेंगे। उन्होंने नए अवसर तलाशने का निर्णय लिया है। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं। खासकर 2024 में टीम को आईपीएल खिताब दिलाने और एक मजबूत, जुझारू टीम बनाने में मदद करने के लिए। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन ने टीम पर गहरा असर छोड़ा है। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
![]()
