सोनौरी गांव में सरकारी कन्या पाठशाला से लेकर सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, जिम्मेदार मौन

ग्राम सभा गोबरा तरहार में चौदह बीघा बंजर भूमि, प्रधान आंगनवाड़ी केंद्र बनाने की ढूढ़ रहे जमीन

लालापुर, प्रयागराज। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद आज तक ग्राम पंचायत गोबरा तरहार के मजरा सोनौरी गांव में प्रधानमंत्री सड़क के बगल कन्या पाठशाला की जमीन भू लेख में दर्ज है।इस गांव में एक भी पठन पाठन के लिए स्कूल नही है।इस गांव में प्राइमरी पाठशाला तक नही है।सरकारी कन्या पाठशाला की जमीन को ग्रामीणों ने कब्जा करके मकान बना लिया है।वही गांव में दो तालाब है, एक सरोवर चयनित होकर सौंदर्यीकरण हो रहा है, जितना जगह मिला उतने पर सौंदर्यीकरण हो गया है।
आजतक आने जाने का सही ढंग से रास्ता तक नही बना है। वही सड़क के दक्षिण तरफ का तालाब भारतीया व आदिवासी बस्ती के बीच मे है।चारों तरफ के भीट को लगातार पाटकर इसपर मकान बनाते चले जा रहे है।
ग्रामीणों ने इसकी वर्षों पूर्व लिखित शिकायत तहसील समाधान दिवस पर किया था।इस पर तहसीलदार बारा मय राजस्व टीम के साथ सरकारी भूमि की पैमाइस किया, जिस पर कब्जे धारकों को मौखिक से लेकर लिखित नोटिस भी दी गई लेकिन आज तक नोटिस का जवाब क्या दिया किसी को नही पता है।ग्रामीणों को सिर्फ इतना पता है कि कन्यापाठशाला की जमीन से लेकर तालाब पर अवैध कब्जा बरकरार है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिलन प्रजापति का कहना है कि सरकारी कन्यापाठशाला व तालाब की जमीन पर कब्जा बरकरार है,आंगनवाड़ी केंद्र बन रहा है।अभी और बनना है, जमीन चिन्हित नही हो पाई है, जैसे ही जमीन चिन्हित हो जाएगी बन जाएगी। अब सवाल ये उठता है कि अगर चौदह बीघा बंजर जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो जमीन कहा से मिल जाएगी।

Loading

Related posts