‘हम अंग्रेजी भी समझ सकते हैं’, अनुवादक की गलती पर पीएम ने ली चुटकी; फिर आतंकवाद पर दी ये चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टारर्मर के साथ साझा प्रेसवार्ता के दौरान अनुवादक की ओर से गलती के अंग्रेजी का प्रयोग होने पर माफी मांगने पर उन्होंने इस पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने अंग्रेजी का प्रयोग करते हुए ही आतंकवाद पर तीखी चेतावनी के साथ एक कड़ा वैश्विक संदेश भी दे दिया। भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कीर स्टार्मर के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय एक हल्के-फुल्के पल ने ध्यान खींचा जब प्रधानमंत्री अपने अनुवादक के माफी मांगने पर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। दरअसल, हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करते समय ट्रांसलेटर एक जगह लड़खड़ा गया। चूंकि प्रधानमंत्री मोदी ज्यादातर हिंदी में ही प्रेस को संबोधित कर रहे थे, इसलिए आधिकारिक अनुवादक बीच वाक्य में एक अंग्रेजी शब्द का इस्तेमाल करने के बाद कुछ देर के लिए हिचकिचाया।

इस दौरान अपनी गलती को भांपते हुए, अनुवादक रुका और अनुवाद के दौरान हिंदी से अंग्रेजी में आने के लिए माफी मांगी। हालांकि, पीएम ने मुस्कुराते हुए बिना एक पल भी गंवाए उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा, “परेशान मत होइए। हम बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी चिंता मत कीजिए।” इस टिप्पणी पर वहां मौजूद श्रोता ठहाके लगाने और औपचारिक कूटनीतिक माहौल में एक सहजता आ गई।

कुछ ही मिनटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खालिस्तानी समूहों और पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश देने के लिए आतंकवाद पर बोलते हुए बीच में ही अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, “जो लोग लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। (Those misusing democratic freedoms to undermine democracy itself must be held to account.)”

पूर्व में भी प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर अपना संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया था। पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में, बिहार के मधुबनी में एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी में कहा था, “भारत हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा।  (India will identify, track and punish every terrorist and their backers)”

Loading

Related posts