त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा गंगापार की हुई बैठक

प्रयागराज। गुरुवार को भाजपा कार्यालय गंगापार में जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई परम्परा के अनुसार डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन,वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी में जुट जाएं ,मतदाता सूची का अध्ययन कर जनवरी 2026 को अठारह साल पूरा कर रहे सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करें इस बार पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गंगापार जिले की सभी सीट जीतने का लक्ष्य है विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष गंगापार ने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल दिवस पर कौड़िहार स्थित शहीद स्थल पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी एवं स्वच्छता अभियान पुष्पांजलि दी जायेगी । तथा आगामी 27 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम हर बार की तरह सभी बूथों पर सुनना है बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने जिलाधिकारी प्रयागराज रवीन्द्र कुमार मादंड से मुलाकात कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय, किरण त्रिवेदी, राम पलट पटेल, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, तुलसी राम सरोज, महेश पांडेय, चंद्रकेश पाल, बृजेश त्रिपाठी, श्याम सुंदर दुबे, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,पवन गुप्ता, आशीष भारतीय, विजय पटेल, नवीन सिंह पटेल,आत्मा धर दुबे, धीरेन्द्र मिश्रा, दीपक त्रिपाठी,शिवबाबू मोदनवाल,महेश माली, गुड्डू राजा, प्रशांत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Loading

Related posts