कब है चैत्र नवरात्रि?
इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च 2025, रविवार को शुरु हो रहा है और यह 6 अप्रैल 2025, रविवार तक चलेगा। आपको बता दें कि, इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रहे है। इसलिए इस बार 9 दिन नहीं, बल्कि 8 दिनों तक ही नवरात्रि हैं। इसके साथ ही इस बार मां दुर्गा हाथी पर सावर होकर धरती पर आएंगी, जो कि काफी शुभ संकेत माना जा रहा है। हाथी पर मां के आगमन से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
कलश स्थापना मुहूर्त
आपको बता दें कि कलश स्थापना पूजा का संकल्प लेना पड़ता है। पूजा से पहले कलश की स्थापना की जाती है। यह शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक है। नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 6.13 से 10.22 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्त पर कलश स्थापना की पूजा करने का संकल्प लेना चाहिए।
![]()
